
शुक्रवार 04.01.2019 को गुमला के चैनपुर में वीर सैनिक, वीर नारी सम्मान सह गौरव सेनानी रैली समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत जी ने परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का की पत्नी बलमदीन एक्का के साथ झारखण्ड की अन्य वीर नारियों एवं वीर सैनिकों को सम्मानित किया।




